Posts

Showing posts with the label Romantic shairy

Zamir Qais

Image
हवा के साथ कट रही है उम्र साज़ बाज़ में बना रहा हूं बादबानी कश्तियां जहाज़ में बदन के ज़लज़लों ने दिल को भी हिला के रख दिया लगेगा वक़्त कुछ जुनूं को अपने इरतेकाज़ में सड़क पहाड़ से उतर के वादियों में खो गई धंसा हुआ है ज़हन अभी बर्फ़ के गुदाज़ में ख़ियाम जल रहे हैं दशत में ख़ुदा के सामने बिलक के रो रही हैं सय्यदानियां नमाज़ में हम ऐसे अहद_ए_ बा हुनर में है जहां पे दोस्तो छुपी हुई है बात, बात में तो राज़, राज़ में नहीं नहीं यह तंज़ बंदगी पे तो ज़रा नहीं झुके हुए हैं हम जो बारगाह_ए_बे नयाज़ में मिलेगा लुत्फ़े ज़िंदगी क़दम क़दम पे दोस्ता कहीं-कहीं नशीब में कहीं-कहीं फ़राज़ में करूंगा तर्क_ए_इश्क़ पर मैं बहस जो़र_ओ_शोर से भर लूंगा दम ज़रा सा हर दलील_ए_बे ज्वाज़ में बस एक ज़ख्म हम लिए फिरे गली-गली सदा जो इत्तेफ़ाकन आ गया था चश्म_ए_चारा साज़ में है मेरे लफ्ज़ लफ्ज़ में अब उसका हुसन_ए_साहरी जो हूर_ए_ज़ाद कल मिली थी मुझको बुज विलाज़ में कोई अताओं के लिए मुक़र्ररा घड़ी नहीं यही तो फ़र्क़ है मसीह व सांता क्लॉज़ में वह इसलिए कि झुंड में सभी पर छांव है मेरी मैं जल रहा हूं सिर्फ़ अपने जुर्म_ए_इम्तिय...

Sheir_Poet_yusuf Khalid

Image
محبت کے ہزاروں رنگ ہیں اک رنگ یہ بھی ہے کسی کو سوچنا محسوس کرنا اور چپ رہنا یوسف خالد मुहब्बत के हज़ारों रंग हैं इक रंग ये भी है किसी को सोचना महसूस करना और चुप रहना यूसुफ खालिद

Sheir_Poet_Zakariya Shaz

Image
کسی سے فاصلہ رکھا ہوا ہے نہ کوئی سلسلہ رکھا ہوا ہے زکریا شاذ किसी से फा़सला रखा हुआ है न कोई सिलसिला रखा हुआ है ज़करिया शाज़

Ash'aar_Poet_Arif Nazeer

Image
आंखों से किसी ख़ास गुज़ारिश का मज़ा ले मौसम की मज़ेदार नवाज़िश का मज़ा ले इस वक़्त हर एक ग़म को ताक़ पर रख कर आ खुल के मेरे साथ तू बारिश का मज़ा ले आरिफ़ नज़ीर   آنکھوں سے کسی خاص گزارش کا مزہ لے موسم کی مزیدار نوازش کا مزہ لے اس وقت ہر اک غم کو کہیں طاق پہ رکھ کر آ کھل کے مرے ساتھ تو بارش کا مزہ لے عارف نظیر